फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case filed against three people.

आढ़ती, उसकी पत्नी और बेटे पर 12.61 करोड़ की ठगी का मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
case filed against three people.
काशीपुर। सराफा व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक आढ़ती, उसकी पत्नी और बेटे पर सरकारी जमीन का सौदा कर 12.61 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीबाग निवासी शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने साल 2020 में महेशपुरा रामनगर रोड स्थित एक जमीन का सौदा देवस्थली निवासी रघुनाथ अरोरा, उसकी पत्नी मीना अरोरा और पुत्र विराट अरोरा के साथ किया था। उन्होंने आरोपियों को कई किश्तों में 12.61 करोड़ रुपये दिए। लगभग एक साल बीतने के बाद भी इन लोगों ने पैसा लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। इसके बाद उन्होंने तहसील जाकर जमीन के कागजात निकाले। इस दौरान उन्हें पता चला कि जमीन सरकारी बंजर के रूप में दर्ज है। आरोपियों ने सरकारी जमीन के नाम पर उनसे ठगी की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि रकम वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी रघुनाथ अरोरा, मीना अरोरा और उनके पुत्र विराट के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती पर गिरोह बनाकर ठगी करने का आरोप
काशीपुर। तहरीर में शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने रघुनाथ अरोरा पर कई आरोप लगाए। कहा कि इनके पास साहूकारा का लाइसेंस नहीं है। इसके बाद भी ब्याज का काम करते हैं और करोड़ों रुपये ब्याज पर उठाए हैं। अरोरा के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कूटरचित दस्तावेज बनाकर अब तक कई लोगों के पैसे हड़प चुके हैं। पहले भी ये लोग रेनवो मल्टीलेबल कंपनी बनाकर शहर के लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुके हैं। आरोपी गिरोहबंद अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed