फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against husband and six other in-laws in triple talaq case

Udham Singh Nagar News: तीन तलाक के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस

Tue, 29 Apr 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and six other in-laws in triple talaq case
जसपुर। पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस खबर को अमर उजाला ने ‘निकाह के नौ माह बाद बीवी को फोन पर दिया तलाक’ शीर्षक से 27 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती निवासी कौसर जहां ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला पप्पू कॉलोनी खेड़ा रोड निवासी मोहम्मद नावेद के साथ नौ माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर इल्यास (ससुर), शाहजहां (सास), नईमा उर्फ मुस्कान (देवरानी), अंजुम एवं शहाना उर्फ मोनी (ननद) उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि दहेज में एक अल्टो कार, एसी एवं 50 हजार रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने विवाह के छह माह बाद ही उसे घर से निकाल दिया था। इससे वह अपने मायके में ही रह रही थी। मामले को जोड़ने के लिए हुई पंचायत में भी कोई परिणाम नहीं निकला। पीड़िता ने बताया 24 अप्रैल को उसके पति ने फोन करके उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के परिजनों ने तलाक की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सीओ, दीपक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपने पति पर भ्रूण की हत्या का भी आरोप लगाया है। इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर मुस्लिम महिला अधिकारों के संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा तीन और चार के तहत दहेज उत्पीड़न समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed