फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against historian against remarks written on Tharu tribe

थारु जनजाति पर लिखी गई टिप्पणी के खिलाफ इतिहासकार पर केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed against historian against remarks written on Tharu tribe
खटीमा। ‘उत्तराखंड का समग्र राजनीतिक इतिहास’ पुस्तक में थारु जनजाति पर जातिसूचक शब्दों का उल्लेख करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इतिहासकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राणा थारु परिषद के अध्यक्ष की ओर से तहरीर देने के बाद एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

राणा थारु परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि पुस्तक में थारु जनजाति पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के कारण इस पुस्तक को आधार मानते हुए प्रो. अजय सिंह रावत के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि थारु जनजाति पर की गई टिप्पणी के कारण पुस्तक को प्रतिबंधित कर पाठ्यक्रम से भी हटाया जाए। प्रो. अजय सिंह रावत के इस कृत्य के कारण समाज के लोग और आने वाली पीढ़ी को भविष्य में अपमान व समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इधर पुलिस ने प्रो. अजय सिंह रावत के खिलाफ धारा 153ए, 505 (2) व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3 (1)(यू) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में आई संशोधित पुस्तक
नैनीताल। इतिहासकार और पर्यावरणविद प्रो. अजय रावत का कहना है कि उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘उत्तराखंड का समग्र राजनीतिक इतिहास’ संशोधित रूप में छपकर बाजार में आ गई है। संशोधित पुस्तक में वह अंश हटा दिया गया है जिस पर थारू समाज के लोगों को आपत्ति थी।

उन्होंने दोहराया कि उन्होंने अपनी इस पुस्तक में एचआर नेविल के लिखे गवर्नमेंट गजेटियर से कुछ अंश लिए थे जिस पर थारू समाज को आपत्ति थी। समाज की आपत्ति के बाद इन सभी पुस्तकों को बाजार से वापस मंगाया गया और उसे संशोधित कर प्रकाशित कराया गया। बताया कि संशोधित पुस्तक खटीमा और सितारगंज के पुस्तक विक्रेताओं को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed