{"_id":"602968a48ebc3ee91e1cb8b0","slug":"case-filed-against-four-people-khatima-news-hld4148034151","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
खटीमा में कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता करते पूर्णागिरी कॉलोनी अमाऊं की महिलाएं।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अमाऊं क्षेत्र की महिलाओं ने पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान का घेराव कर तहरीर सौंपी। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि शुक्रवार देर शाम को कुटरी चकरपुर निवासी हिमानी रफाल पत्नी चंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शनिवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। रविवार को पूर्णागिरि कॉलोनी अमाऊं की महिलाएं मृतका हिमानी के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचीं।
उन्होंने मृतका के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतका की मां कमला देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी हिमानी को कुटरी निवासी चंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह रफाल वर्ष 2016 में बहलाकर भगा ले गया था। कानूनी कार्रवाई के डर से कुछ समय बाद चंद्र सिंह ने विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराली दहेज के लिए उनकी बेटी के साथ मारपीट, गालीगलौज करने लगे थे। 12 फरवरी को शाम पांच बजे चंद्र सिंह रफाल छह माह की गर्भवती हिमानी को बुलाकर अमाऊं में फर्जी डॉक्टर के पास ले गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आए। रात आठ बजे जब उन्होंने चंद्र सिंह को फोन किया तो उसने कहा कि हिमानी की तबीयत खराब है और सरकारी अस्पताल आ जाओ। वह अपने पुत्र के साथ अस्पताल पहुंचीं तो पता चला कि हिमानी की मौत हो चुकी है।
इधर, कोतवाल नरेश चौहान ने बताया मृतका हिमानी रफाल की मां की तहरीर पर मृतका के पति चंद्र सिंह रफाल, ससुर पूरन सिंह रफाल, सास आनंदी देवी और ननद बबीता निवासी कुटरी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल का घेराव करने वालों में मोहनी पोखरिया, ललिता कन्याल, सावित्री कन्याल, कमला चौहान, हीरा देवी, पुष्पा भंडारी, निर्मला शर्मा, नेहा कन्याल आदि थे।