फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case against more than 50 people in firing case

Udham Singh Nagar News: अवैध खनन को लेकर फायरिंग के मामले में 50 से अधिक लोगों पर केस

Mon, 25 Dec 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 25 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Case against more than 50 people in firing case
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में ग्रामीणों व खनन माफिया के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीमें अब आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम अजीतपुर दभौरा एहतमाली निवासी जितेंद्र सिंह ने तहरीर में कहा कि ग्रामीण पिछले काफी समय से अवैध खनन के ओवरलोड वाहनों के विरोध में शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे। आरोप है कि नईम निवासी ग्राम परमानंदपुर व यासीन निवासी ग्राम घोसीपुरा जिला रामपुर, मुस्तकीम निवासी ग्राम घोसीपुरा पिछले कई दिनों से धरना समाप्त करने और इसी रास्ते से अपने खनन सामग्री से भरे डंपर ले जाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार रविवार देर शाम लगभग सात बजे वह ग्राम प्रधान हरमन सिंह, सहजदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, गुलाब सिंह, गुरप्रीत सिंह, दलवीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, विक्की सिंह, बलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, गुरबूटा सिंह निवासीगण अजीतपुर दभौरा एहतमाली आदि के साथ्ग गौशाला मोड पर धरने पर बैठे। इसी दौरान एक डंपर तेज गति से लोगों को दबाने के लिए धरना स्थल में घुस गया। तब मौके पर मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कारों और मोटरसाइकिलों से सवार होकर नईम निवासी ग्राम परमानंदपुर, यासीन, मुस्तकीम तौकीरा, अकरम पहलवान, सलमान, हुसैन, शहादत, अजीम, रिजवान, शादाब निवासीगण ग्राम घोसीपुरा पट्टी कला जिला रामपुर, यूपी अपने 50-60 लोगों के साथ आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की, बलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह घायल हो गए। हमलावरों ने गुरबूटा सिंह उर्फ बूटा के सिर पर पाटल से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने जाते-जाते दोबारा धरना देने पर गांव में आग लगाने की चेतावनी दी। एसपी अभय सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद

एसएसपी ने अजीतपुर का दौरा कर ग्रामीणों को दिलाया भरोसा
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने सोमवार सुबह अजीतपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने उन रास्तों को भी देखा जहां से जबरन अवैध खनन सामग्री से भरे वाहनों को माफिया लेकर जाते हैं। अजीतपुर के ग्रामीणों ने एसएसपी को बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी खनन सामग्री से भरे वाहनों को उनके गांव से ले जाया जा रहा है जिससे सारी सड़कें टूट गई है। इस पर एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए की हमला करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के पश्चात एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना में शामिल किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा और कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी आदि थे। संवाद

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
आईटीआई थाने की पुलिस ने आरोपी नईम, मोहम्मद यासीन, शहादत और मुस्तकीम निवासीगण घोसीपुरा को गिरफ्तार किया है। एससपी ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed