{"_id":"69c97b9260080a7f6806e2f7","slug":"career-information-provided-to-students-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-140946-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छात्राओं को दी कॅरिअर संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छात्राओं को दी कॅरिअर संबंधी जानकारी
Mon, 30 Mar 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में छात्राओं के भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से कॅरिअर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका आशा पुरोहित एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की नोडल प्रभारी अंजना राज ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। बाजपुर पॉलिटेक्निक से आईं विभागाध्यक्ष भावना भट्ट ने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के अवसरों पर चर्चा की। प्रवक्ता पंकज कुमार ने डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन