{"_id":"698f80bb0d7085780505207f","slug":"car-hits-scooter-four-people-including-a-teacher-injured-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-139216-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, शिक्षिका समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, शिक्षिका समेत चार घायल
Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। सड़क हादसे में जीजीआईसी की शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:30 बजे पुलिस चौकी पैगा से कुछ दूरी पर अलीगंज की ओर से आई कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी चालक दीपिका (26) पुत्री नरेश कुमार निवासी ग्राम लालपुर थाना कुंडा घायल हो गई। वह स्कूटी से महुआखेड़ा गंज जीजीआईसी में पढ़ाने जा रही थीं। कार सवार राजेश, मीनू पत्नी राजेश और सुषमा को भी चोंट आई हैं। घायलों को एंबुलेंस से मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।