फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   car driver was lithaly attacked

कार चालक पर जानलेवा हमला

Mon, 23 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 23 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 car driver was lithaly attacked
कार चालक - फोटो : अमर उजाला

ईंट के भट्टे से अपनी कार में घर लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने मैदा मिल के पास हमला कर दिया। हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। युवक ने पीछे से कार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जिसे अन्यत्र रिफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


बेरीघाट निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह झनकट स्थित अपने ईंट के भट्टे राज ब्रिक फील्ड से कार से वापस घर लौट रहा था। मैदा मिल के पास करीब आधा दर्जन लोगों ने उसपर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बताया कि गाड़ी के शीशे टूट कर उसकी आंख में घुस गए। 
विज्ञापन


बताया कि उसने बमुश्किल भाग कर जान बचायी लेकिन हमलावरों ने कार पर पीछे से गोली चलाई। पीड़ित ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ तहरीर सौंपी है अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कुछ लोग ट्रालियों से एनएच के लिए मिट्टी ढुलाई कर रहे हैं जिससे बिजली के तार टूट गए थे। कई बार कहने के बाद भी उन्होंने बिजली ठीक नहीं कराई तो उन्हें चेताया गया था कि लाइन ठीक नहीं कराऐंगे तो ट्रालियां नहीं चलने दिया जाएगा। इसी कारण उक्त लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed