Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   car collided with a tractor parked on the roadside; an SBI assistant manager died in the accident in kashipur

Kashipur Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकराई कार, एसबीआई के सहायक प्रबंधक की मौत

Tue, 06 Jan 2026 02:52 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 06 Jan 2026 02:52 PM IST
सार

काशीपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से कार टकराने पर एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद जूनियर असिस्टेंट गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
car collided with a tractor parked on the roadside; an SBI assistant manager died in the accident in kashipur
काशीपुर में हाइवे पर घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे कार टकराने से इसमें सवार एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई जबकि उनका साथी जूनियर असिस्टेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

बरेली के किशोर बाजार निवासी गौरव सागर (34) पुत्र नरेश कुमार एसबीआई कालागढ़ शाखा में असिस्टेंट मैनेजर थे। रविवार दोपहर वह और चमोली निवासी एसबीआई में जूनियर अस्सिटेंट शुभम नेगी (24) पुत्र धर्मपाल सिंह रुद्रपुर होते हुए सुल्तानपुर पट्टी में अपने एक मित्र से मिलकर शाम को कालागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान केवीआर हाईवे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में उनकी कार पीछे से टकरा गई। टक्कर लगने से कार सवार वाहन में ही फंस गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे गौरव सागर और शुभम नेगी को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम नेगी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बरेली से सोमवार को पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार को छुट्टी थी। वह रविवार को घर से कालागढ़ के लिए निकले थे। परिजनों ने बताया कि गौरव सागर परिवार का इकलौता बेटा था। उस पर ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटा अथर्व (6) व बेटी वृद्धि (5) रोता बिलखता छोड़ गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed