फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Captain Gambhir Singh Dhami becomes President of Ex-Servicemen Organization

पूर्व सैनिक संगठन के कैप्टन गंभीर सिंह धामी बने अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Captain Gambhir Singh Dhami becomes President of Ex-Servicemen Organization
कैप्टन गंभीर सिंह धामी, अध्यक्ष। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। पूर्व सैनिक संगठन के चुनाव में कैप्टन गंभीर सिंह धामी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा राजेंद्र सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष, होशियार सिंह बोरा सचिव और दान सिंह बोरा कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

रविवार को ब्लॉक सभागार में कोर कमेटी अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका की देखरेख में चुनाव हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशियों के लिए 2482 मतदाताओं में से 1817 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के लिए सुबह से ही पूर्व सैनिकों की भीड़ रही। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम छह बजे से मतगणना हुई। सर्वप्रथम मतपत्रों की गड्डियां बनाई गई। उसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने अपने प्रतिद्वंद्वी धन बहादुर चंद को 228 मतों से पराजित किया। गंभीर सिंह धामी को 660 एवं धन बहादुर चंद को 432 मत मिले। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी विनोद जोशी को 363, राजेश ठकुराठी को 230 एवं मनमोहन धामी को 113 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह अधिकारी को 976 व राजेंद्र सिंह भंडारी को 762 मत मिले। अधिकारी ने भंडारी को 214 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर कैप्टन होशियार सिंह बोरा ने 957 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी कैप्टन जोहार सिंह बसेड़ा को 174 मतों से पराजित किया जबकि जोहार सिंह बसेड़ा को 783 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दान सिंह बोरा ने 996 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी जीवन सिंह मेहता को 260 मतों से पराजित किया। मेहता को 736 मत मिले।
कोर कमेटी अध्यक्ष खनका ने कैप्टन गंभीर सिंह धामी को अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह अधिकारी को उपाध्यक्ष, होशियार सिंह बोरा को सचिव एवं दान सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को बधाई दी।

वहां कैप्टन पुष्कर सिंह, कैप्टन बहादुर सिंह, कैप्टन नरेश कलौनी, कैप्टन संतोष चंद, सूबेदार टिकेंद्र मेहता, हवलदार भरत सिंह खनका, कैप्टन हर्षबहादुर चंद, हवलदार सुंदर सिंह ऐरी, कैप्टन राजकुमार थापा, कैप्टन गोपाल सिंह आदि थे। पूर्व सैनिकों ने अनुशासन का परिचय देकर शांत माहौल में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। चुनाव में विजयी रहे प्रत्याशियों ने पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। संवाद

खटीमा में ब्लॉक परिसर में पूर्व सैनिक संगठन के चुनाव में मतदान करने के लिए लाइन में खड़े पूर्व सै?

खटीमा में ब्लॉक परिसर में पूर्व सैनिक संगठन के चुनाव में मतदान करने के लिए लाइन में खड़े पूर्व सै?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed