फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cantor dashed vertical trolley, two killed

खड़ी ट्राली से टकराया कैंटर, दो की मौत

Wed, 21 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

खटीमा से बाजपुर जा रहा दूध का कैंटर लालपुर के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक और परिचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


खटीमा से दूध भरा कैंटर संख्या यूके 06सीए 4165 बाजपुर आ रहा था। कैंटर को कंजाबाग खटीमा निवासी हरजीत सिंह (32 वर्ष) पुत्र किशन सिंह चला रहा था और उसमें परिचालक वहीं का रहने वाला गणेश सिंह (26 वर्ष) पुत्र भीम सिंह था।
विज्ञापन


मंगलवार की तड़के करीब  3:30 बजे कैंटर लालपुर चौकी से कुछ आगे जाकर सड़क किनारे खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूए 06 8990 से टकरा गया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक हरजीत सिंह और गणेश सिंह की मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पर लालपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed