फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cane farming in Khatima

ऊधम सिंह नगर: वैज्ञानिक तरीका अपना कर गन्ने की खेती के लिए तैयार की जा रही है पौध

Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cane farming in Khatima
खटीमा। गन्ने के तने के टुकड़े बनाकर बोने से करीब 30 फीसदी गन्ना नहीं उगता है लेकिन अगर पौध तैयार कर गन्ना बोया जाए तो यह शत-प्रतिशत उगता है। इस विधि से गन्ना बर्बाद नहीं होता है। इस विधि से तैयार गन्ना गुणकारी और वजनी होता है। खटीमा में वैज्ञानिक तरीके से कृषि को बढ़ावा देने वाले किसान किरन तलवार करीब पांच एकड़ भूमि में गन्ने की पौध तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


तलवार पंजाब की उन्नत किस्म के गन्ने को खराब किए बिना उसकी गांठ से आंख निकालकर ट्रे नुमा कुप्पियों में अंकुरित होने के लिए छोड़ देते हैं। अंकुरित आंख को उगाकर गन्ने की पौध तैयार की जाती हैं। इसमें खुराक के लिए को कोपिट, बुरादा और केचुए की खाद का मिश्रण बनाया जाता है। किरन बताते हैं कि उनकी नर्सरी करीब 10 वर्ष से चल रही है। इसमें आसपास के लगभग 250 से अधिक ग्रामीण काम करते हैं।
विज्ञापन


लाभ के लिए नहीं फसल पैटर्न बदलने का प्रयास
किरन तलवार कहते हैं कि आंख वाले गन्ने की किस्म विकसित करने के पीछे लाभ कमाने का मकसद नहीं है। यह फसल के पैटर्न को बदलने का प्रयास है। इस किस्म के विकसित होने से चीनी उद्योग का विकास होगा। बता दें कि किरन वर्ष 1972 में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त चुके हैं। कृषि में नए वैज्ञानिक तौर तरीके अपनाना उनकी खासियत है। उन्हें वर्ष 2008-09 में सर्वश्रेष्ठ कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed