{"_id":"5c4f4bdbbdec2225060d7640","slug":"candidates-ruckus-at-the-employment-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का हंगामा
Tue, 29 Jan 2019 12:07 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में रोजगार मेले में अधिकारियों से नोकझोंक करते युवा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेले में अधिकांश कंपनियों के प्रतिनिधियों के बदले कंसलटेंसी पहुंचने से आक्रोशित बेरोजगार युवाओं ने जमकर हंगामा किया और अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। विधायक और मेेयर के समझाने पर वह शांत हुए।
विज्ञापन
सोमवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में कौशल विकास, सेवायोजन विभाग और पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की ओर से एक दिनी रोजगार मेला लगा।
विज्ञापन
इसमें काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, रामनगर, पौड़ी से सैकड़ों बेरोजगार पहुंचे। मेले में काशीपुर क्षेत्र से दो तीन कंपनियों के प्रतिनिधित्व पहुंचने के साथ करीब 18 कंपनियों के बदले पर कंसलटेंसियां पहुंचीं। बेरोजगार युवाओं ने स्टॉलों पर नौकरी के लिए परामर्श किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वह भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों, विधायक, मेयर के समक्ष नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार मेले में वह कई जगह रोजगार की तलाश में गए। लेकिन मेले में बेरोजगारों से दस्तावेज रखने के बाद फोन पर बताने का आश्वासन दिया गया। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। युवा दूर-दूर से रुपये खर्च कर रोजगार की तलाश में पहुंचता है। लेकिन दस्तावेज जमाकर लौट जाते हैं। विधायक और मेयर के समझाने के बाद वह शांत हो गए।
278 अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण के लिए चयन
काशीपुर। रोजगार मेले में 402 अभ्यर्थियों में से 278 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए चयन किया गया। इससे पहले रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक हरभजन सिंह चीमा ने किया। सेवायोजन विभाग के निदेशक जेएस नागन्याल ने बताया कि मेले में 19 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 623 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 402 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार दिया। अंतिम रूप में 278 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए चयन किया गया।
वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल प्रियंका, नगर सेवायोजन अधिकारी काशीपुर नारायण सिंह दरम्वाल, जिला परियोजना प्रबंधक डीडीयूजीकेवाई गंगा आर्य, हरीश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।