फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cancer sufferers

पैसों के अभाव में इलाज के लिए भटक रहा कैंसर पीड़ित

Mon, 24 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर। 
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर।  Updated Mon, 24 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cancer sufferers
कैंसर पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर। कैंसर से पीड़ित एक गरीब व्यक्ति आर्थिक तंगी के चलते इलाज नहीं करा पा रहा है। इलाज कराने को लेकर कैंसर पीड़ित व्यक्ति का परिवार पिछले सात महीने से इधर-उधर भटक रहा है। पीड़ित परिवार ने समाजसेवियों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन


कैंसर से ग्रस्त शुद्रप्रकाश रामपाल बाजपुर के मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। शुद्रप्रकाश के इलाज के लिए उसकी पत्नी आशा ने रिश्तेदारों सहित अन्य कई लोगों से सहयोग मांगा, लेकिन आर्थिक सहयोग नहीं मिलने के कारण पति का इलाज कराने के लिए सात महीने से भटक रही है।
विज्ञापन


उसके दो पुत्र मेहनत मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर कर रहे हैं। वर्तमान में शुद्रप्रकाश का अमृतसर (पंजाब) से इलाज चल रहा है। आशा रामपाल ने बताया कि अमृतसर स्थित अस्पताल के डाक्टरों ने इलाज के लिए करीब 1 लाख 80 हजार रुपये खर्चा बताया है, लेकिन धन के अभाव में वह पति का इलाज नहीं करा पा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के इलाज के लिए समाजसेवियों से अनुरोध कि शुद्र प्रकाश की पत्नी आशा रामपाल के  बैंक खाता संख्या 0092000000015012 और आईएफसी कोड नंबर एनटीबीएलओबीएजेड 009 धनराशि जमा कर सहयोग कर सकते हैं। समाजसेवी अमर उजाला के रुद्रपुर, काशीपुर और बाजपुर कार्यालय में चेक भी दे सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed