फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Called from Haldwani for a job, accused of selling in Rudrapur for Rs 30,000

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी से नौकरी के लिए बुलाया, रुद्रपुर में 30 हजार रुपये में बेचने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Called from Haldwani for a job, accused of selling in Rudrapur for Rs 30,000
रुद्रपुर। हल्द्वानी के वैलेजली लॉज में रहने वाली महिला ने दो व्यक्तियों पर उसका सौदा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे नौकरी के नाम पर रुद्रपुर लाया गया। जहां उसे 30 हजार रुपये में बेच दिया। एसएसपी ने मामले की जांच शिकायत प्रकोष्ठ को सौंप दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक महिला एसएसपी अजय गणपति कुंभार से मिलने पहुंची। उसका कहना है कि वह हल्द्वानी के वैलेजली लॉज में किराये पर रहती है। उसके पति बच्चों के साथ गांव में रहते हैं। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात रुद्रपुर में रहने वाले दो व्यक्तियों से हुई। 12 जनवरी को दोनों उसे नौकरी लगाने के नाम पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में लेकर आए। इस बीच एक व्यक्ति ने उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इसका पता उसे तब चला जब वह दूसरे व्यक्ति के साथ घर पहुंची। बच्चों ने बताया कि उसे घर का काम करने के लिए खरीदकर लाया गया है। आरोप है कि उसे 30 हजार रुपये में बेचा गया है। महिला का कहना है कि एसएसपी ने मामले की जांच के लिए शिकायत प्रकोष्ठ हल्द्वानी को लिखा है। उसने न्याय की गुहार लगाई है। इधर, एसएसपी अजय गणपति का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। आरोप सही पाने जाने पर अभियुक्तों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed