{"_id":"602185288ebc3e4a1270f66d","slug":"cage-for-tiger-khatima-news-hld4140843137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चंदेली गांव में लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चंदेली गांव में लगाया पिंजरा
खटीमा के चंदेली गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाती वन विभाग की टीम।
- फोटो : KHATIMA
Link Copied
खटीमा। टेड़ाघाट जंगल से लगे ग्राम सभाओं में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण दिन ढलते ही घरों में दुबक रहे हैं। इधर, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा गांव की महल की बगियां में लगाया गया है। वहीं, गांव के दलेर सिंह ने बताया कि उन्होेंने रविवार को अपने घर के पिछवाड़े में तेंदुआ देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भाग गया।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि संवेदनशील स्थान पर पिंजरा लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक और पिंजरे की व्यवस्था की जा रही है। रेंजर ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए गांव की नहर के दोनों ओर जेसीबी लगा कर झाड़ियां साफ कर दी गई हैं। इधर, भाजपा नेता बल्देव सिंह बिल्ला एवं रोशन सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वन दरोगा धन सिंह अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। वहां पर राजीव राणा, दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, लक्खा सिंह, मनजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।