{"_id":"66db902947f937973a0d55e4","slug":"cabinet-minister-saurabh-bahuguna-honored-more-than-five-hundred-teachers-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-422264-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पांच सौ से अधिक शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पांच सौ से अधिक शिक्षकों को किया सम्मानित
Sat, 07 Sep 2024 04:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
शुक्रवार को आवास विकास काॅलोनी स्थित एक बरातघर में पूर्व सभासद परमजीत सिंह पम्मा और भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि विनोद भुसरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक हैं। इस मौके पर उन्होंने ने 500 से अधिक शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जयंत शाह और मनजीत कौर ने किया।
इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने श्री सनातन धर्म मंदिर में पौध रोपण किया और राष्ट्रीय योगी सेना गोरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निपुण गगनेजा के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। वहां सुरेश खुराना, कपिल अरोरा, एनएस धालीवाल, सुबोध शर्मा, रमेश चंद मौर्य, डाॅ. प्रमोद वर्मा, एकता सक्सेना, तहमीना बेगम आदि थे।