फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cabinet Minister inaugurated Government Inter College building

काबिना मंत्री ने किया राजकीय इंटर कालेज भवन का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister inaugurated Government Inter College building
काशीपुर में राजकीय इंटर कॉलेज भवन का लोकापर्ण करते काबिना मंत्री यशपाल आर्य। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने रविवार को 2.53 करोड़ की लागत से ग्राम जोशी का मझरा में तैयार किए गए राजकीय इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने लाखों रुपये की लागत से कई सड़कों और नालियों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

काबीना मंत्री ने कहा कि इस विद्यालय को अटल उत्कृष्ट श्रेणी में रखा जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के लिए डेढ़ एकड़ भूमि देने की मांग पर काबीना मंत्री ने प्रस्ताव कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके बाद काबीना मंत्री ने विकास खंड काशीपुर के ग्राम धीमरखेड़ा और जोशी का मझरा मेें 56.36 लाख की लागत की आठ सीसी रोड और नालियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आन संस्था की ट्रस्टी नमिता गुप्ता ने 50 छात्राओं को पौधरोपण जागरूकता के लिए आम के पौधे दिए। वहां बीईओ आरएस नेगी, उपशिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, सुरेश कुमार राजपूत, जीबी पंत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अजय कौशिक, तहसीलदार विपिन पंत, कौशल गुप्ता, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed