फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Business leaders united in Kashipur

व्यापारी नेता तीन चरणों में रैली निकालेंगे 

Sun, 19 Feb 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Sun, 19 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Business leaders united in Kashipur
काशीपुर में व्यापारी नेता एकजुट - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर।  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व्यापारियों की समस्याएं सुलझाने और जीएसटी के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी को लेकर भ्रांति है। एक कर-एक दर की व्यवस्था होने पर संगठन समर्थन करेगा। 

विज्ञापन


शनिवार को रुद्रपुर मार्ग पर स्थित एक होटल सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि व्यापारी कर देना चाहता है लेकिन इंस्पेक्टरराज नहीं चाहता है। हालांकि अभी भी जीएसटी बिल में महीने में चार बार रिटर्न भरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


इसका दुकानदार विरोध कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल प्रभारी अश्वनी छाबड़ा ने कहा कि कोई भी नीति बने व्यापारी संगठनों की सहमति लेनी होगी। संगठन के रुद्रपुर अध्यक्ष राजेश बंसल ने कहा कानून व्यापारियों के हित के लिए बने न कि शोषण, उत्पीड़न के लिए। व्यापारी सबसे अधिक सरकार को कर देते हैं। इसके बावजूद व्यापारियों का ही उत्पीड़न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तीन चरणों में संपर्क रैलियां निकालने का निर्णय लिया गया। रैली में व्यापारी नेता संगठन का ध्वज लगाकर भाग लेंगे। रैली जिस नगर में प्रवेश करेगी, वहां के संगठन स्वागत कर एकता का परिचय देगा। रैली में प्रदेश अध्यक्ष सबसे आगे खुली जीप में खडे़ रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ संरक्षक, महामंत्री रैली में शामिल रहेंगे। बैठक में चार चरणों में प्रदेश में रैली निकाल कर व्यापारियों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के अनुसार रैली का पहला चरण 17 मार्च को जसपुर से किच्छा, दूसरा चरण सात अप्रैल को देहरादून से उत्तरकाशी तक। तीसरा चरण दो सितंबर को हल्द्वानी से गरुड़, तीन सितंबर को कपकोट से पिथौरागढ़, चार सितंबर लोहाघाट से बनबसा में समापन होगा। एक जुलाई से 25 अगस्त तक सभी जिलों में बैठक होगी।


19 अगस्त को कुमाऊं मंडल की जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों की हल्द्वानी में बैठक होगी। 26 अगस्त को गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों की ऋषिकेश में बैठक होगी। इस दौरान महामंत्री नवीन, कोषाध्यक्ष एमसी तिवारी, प्रवक्ता आकाश घई, काशीपुर अध्यक्ष दीपक वर्मा, गीता चौहान, मुशर्रफ हुसैन, पंकज टंडन, सत्यवान गर्ग, अंशु रस्तोगी आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed