फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Buses from UP, Punjab and Haryana are taking advantage of the poor condition of the depot.

Udham Singh Nagar News: यूपी, पंजाब, हरियाणा की बसें उठा रही डिपो की बदहाली का फायदा

Thu, 02 Oct 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 02 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Buses from UP, Punjab and Haryana are taking advantage of the poor condition of the depot.
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो में बसों की कमी का फायदा अन्य राज्यों के परिवहन निगम की बसों चालक-परिचालक उठा रहे हैं। बाहरी राज्यों की 88 बसों का संचालन होता है। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश की 70 बस हैं।
विज्ञापन

बसों की कमी का सामना कर रहे डिपो की 10 बसें डेढ़ साल पहले नीलाम हो गई थीं। इनके बदले भी डिपो को नई बसों का आवंटन नहीं हुआ। तब डिपो के बसों का बेड़ा 51 का था। शेष 41 बसों के बेड़े में से 11 की कुछ दिन पूर्व नीलाम करने की संस्तुति की जा चुकी है। डिपो के बेड़े में अब 30 बस रह गई हैं। यह बस भी वर्ष 2019-20 मॉडल की हैं।
विज्ञापन

इसका फायदा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल परिवहन निगम की बसें उठा रही हैं। यहां यूपी परिवहन निगम की 70 बसों का संचालन होता है। पंजाब की 12, हरियाणा की छह बसों का संचालन होता है। डिपो की खस्ताहाल व्यवस्था का लाभ बाहरी राज्यों की बसों को मिल रहा है। खासकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें रुद्रपुर डिपो में बसों की कमी का लाभ उठा रही हैं। आसपास के स्टेशनों के यात्री तक यूपी की बसें उठा ले जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो को अनुबंधित बसों का सहारा
रोडवेज डिपो की यात्री परिवहन सेवा अनुबंधित बसों के भरोसे चल रही है। डिपो से 52 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। अनुबंधित बसों को लंबी दूरी वाले रूटों पर चलाया जाता है।

-कोट:
डिपो के लिए नई बस आवंटित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में नई बसों की खरीद होने पर डिपो को भी बसों का आवंटन होगा। - श्रीराम कौशल, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed