फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Buses Decreases to Delhi

दिल्ली की 12 रोडवेज बसों के संचालन में कटौती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Buses Decreases to Delhi
रुद्रपुर। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या काफी घट गई है। जिस कारण रुद्रपुर रोडवेज डिपो प्रबंधन ने दिल्ली रूट की अपनी 12 बसों के संचालन में कटौती कर दी है। इन बसों को जरूरत के हिसाब से स्थानीय रूटों पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर रोडवेज डिपो से अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए एक दिन में सिर्फ चार बसें ही संचालित हो रही हैं। जबकि कोरोना संक्रमण तेज होने से पहले दिल्ली मार्ग पर एक दिन में कुल 16 बसें संचालित हो रही थीं। रुद्रपुर स्टेशन प्रभारी ब्रहमानंद ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण काफी से बढ़ रहा है। इस बीच एक पखवाड़े से जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिस कारण अब लोग दिल्ली जाने से बच रहे हैं। जिसको देखते हुए दिल्ली के लिए अब सिर्फ चार बसें ही भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही स्थानीय रूटों पर भी यात्री कम होने से बसों को एक से डेढ़ घंटे के अंतराल के बीच संचालित किया जा रहा है। बता दें कि यात्री कम होने के कारण रुद्रपुर रोडवेज प्रबंधन 41 अनुबंधित बसों का संचालन पहले ही रोक चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed