फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bus movement increased at the newly constructed stand; passengers are benefiting.

Udham Singh Nagar News: नवनिर्मित स्टैंड पर बढ़ी बसों की आवाजाही, यात्रियों को मिल रहा लाभ

Sun, 20 Sep 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bus movement increased at the newly constructed stand; passengers are benefiting.
गदरपुर। गदरपुर के नवनिर्मित स्टैंड पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। शहर से तीन किमी दूर बने स्टैंड का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक मिल रहा है। ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए शहर जाने से निजात मिली है।
विज्ञापन

बीते 31 जुलाई को सीएम धामी ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन किया था। स्टेशन प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि स्टैंड पर प्रतिदिन 60 से 70 बसों की आवाजाही दर्ज की जा रही है। वर्तमान में बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, शौचालय और दिव्यांग यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां से प्रतिदिन पंजाब, हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ़, पटियाला और अमृतसर के लिए बस सेवाएं संचालित हो रही हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को जल्द ही कैंटीन की सुविधा भी मिलने वाली है। स्थानीय लोगों ने दिल्ली के लिए भी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि रुद्रपुर-काशीपुर रोड पर सांयकाल में बसों की कमी रहती है। उनका कहना था कि बसों के रूट और संख्या बढ़ने से बस स्टैंड क्षेत्र के लिए प्रमुख परिवहन केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed