फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bumper sales of silver coins and pottery on Dhanteras

धनतेरस पर चांदी के सिक्कों और बर्तनों की बंपर बिक्री

Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bumper sales of silver coins and pottery on Dhanteras
दीवाली - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस पर चांदी के सिक्कों और बर्तनों की बंपर बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार जहां पिछली दीपावली लोग सोना ज्यादा खरीद रहे थे, इस बार चांदी के सिक्के अधिक बिक रहे हैं। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार लोग आर्डर पर भी चांदी के सिक्के तैयार करा रहे हैं। हालांकि सर्राफा दुकानों में चांदी के सिक्के दस ग्राम से लेकर एक किलो भार तक उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष निशांत ढल्ला ने बताया कि पिछली बार की तुलना में सर्राफा बाजार में ज्यादा उछाल है,  क्योंकि इस बार शहर में जो भी चांदी और सोने के सिक्के आए हैं, वह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड से प्रमाणित हैं। यही वजह है खरीदार जो भी आभूषण खरीद रहे हैं उन्हें उसकी गुणवत्ता के बारे में बीआईएस द्वारा पता चल रहा है।
विज्ञापन


इस दीपावली शहर के लोगों के गिफ्ट्स आइटम की सूची में चांदी के सिक्के, पेंडूलम, लॉकेट भी शुमार हो गए। धनतेरस के मौके पर शहर के सर्राफा बाजार में करीब पांच करोड़ से अधिक आभूषणों की ब्रिकी हुई है। मौजूदा ब्रिकी पिछली बार की तुलना में काफी अधिक है। जहां पिछले धनतेरस ढाई करोड़ से अधिक शहर में आभूषण बिके थे, लेकिन इस बार संख्या ज्यादा है। धनतेरस के मौके पर बर्तनों की चमक भी काफी बढ़ी है। व्यापारियों के अनुसार इस धनतेरस डेढ़ करोड़ से अधिक बर्तनों की ब्रिकी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा स्टील के बर्तन बिके हैं। वहीं एल्यूमिनियम की ब्रिकी इस बार पूरी तरह से फ्लॉप रही। इसके साथ ही ऑटोमोबाइल शोरूम में दुपहिया वाहनों की ब्रिकी ने भी जादुई आंकड़े को छुआ। ऑटोमोबाईल के जानकार इंद्रजीत ने बताया कि इस बार स्कूटी की ब्रिकी ज्यादा जोरों पर रही। धनतेरस पर ऑटोमोबाइल की दुकानों पर लगभग दस करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed