फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bullies entered the college and beat up the acting principal.

Udham Singh Nagar News: दबंगों ने कॉलेज में घुसकर प्रभारी प्रधानाचार्य को पीटा

Mon, 24 Nov 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bullies entered the college and beat up the acting principal.
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज स्थित अटल उत्कृष्ट इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य नित्यानंद मिश्रा पर दंबगों ने हमलाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाचार्य नित्यानंद मिश्रा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 18 नवंबर को गोलू उर्फ राजेंद्र, मनोज व राजू अपने अन्य साथी के साथ जबरन कॉलेज का मुख्य गेट खुलवाकर अंदर घुस आए। उस वक्त संगीत शिक्षक मयूर छात्रों को संगीत की शिक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ अभद्रता कर हाथापाई की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में उनका चश्मा टूट गया और आंख पर चोट लग गई। इसके बाद हमलावर शिक्षक कृष्ण मुरारी यादव को धक्का देते हुए कॉलेज से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस घटना के दूसरे दिन कुछ छात्रों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और बताया कि हमलावर लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं, उनसे समझौता कर लें। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed