फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bulletin Released

किसानों की तकनीक भी जानें वैज्ञानिक

Wed, 03 May 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंतनगर। 
अमर उजाला ब्यूरो, पंतनगर।  Updated Wed, 03 May 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bulletin Released
बुलेटिन का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जे कुमार ने कहा कि वैज्ञानिकों को सोयाबीन की नई किस्मों एवं तकनीकों का विकास करना चाहिए। ऐसी तकनीकें विकसित की जाएं, जिन्हें अपनाकर किसान लाभ उठा सकें। डॉ. कुमार मंगलवार को सोयाबीन की अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना की 47वीं वार्षिक समूह बैठक के उद्घाटन सत्र में अध्यक्षीय भाषण दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोयाबीन तेल एवं प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जिसके द्वारा देश में प्रोटीन कुपोषण को दूर किया जा सकता है। सोयाबीन में मौजूद अनेक पौष्टिक तत्वों के कारण इससे आदर्श भोज्य पदार्थों का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा विकसित सोयाबीन की विकसित 23 प्रजातियों में से तीन प्रजातियों को लैंडमार्क प्रजातियों का दर्जा मिला है, इनमें अंकुर, शिलाजीत, पीके 462 शामिल हैं। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक (तिलहन एवं दलहन) डॉ. एसके चतुर्वेदी ने कहा कि वैज्ञानिकों को बाजार एवं उद्योग की आवश्यकता के अनुरूप शोध करना चाहिए। उन्होंने सोयाबीन पर किये जा रहे शोध कार्यक्रमों के प्रभावों का विश्लेषण करने की सलाह भी दी। किसानों द्वारा अपनाए जाने वाली नई प्रजातियों के आंकडे़ भी एकत्रित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चतुर्वेदी ने सोयाबीन के प्रजनक बीज को ऑफ सीजन में उत्पादित करने पर बल दिया ताकि गुणवत्तायुक्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। पंतनगर में सोयाबीन शोध के 50 साल पूरे होने पर ‘फाइव डिकेड्स ऑफ सोयाबीन रिसर्च’ बुलेटिन का विमोचन भी किया गया।


भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर के निदेशक डॉ. बीएस भाटिया, पंतनगर विश्वविद्यालय में विजिटिंग वैज्ञानिक डॉ. बीबी सिंह, परियोजना के प्रभारी डॉ. एएन शर्मा, निदेशक शोध डॉ. जेपी सिंह, परियोजना के मुख्य अन्वेषक एवं कार्यक्रम के आयोजक डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. पीएस शुक्ला, डॉ. पीके श्रोत्रिय, डॉ. कामेंद्र सिंह, डॉ. मनोज गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed