फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bulldozers to raze 56 shops on Kashipur Bypass; 15-day notice issued.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर बाईपास पर 56 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, 15 दिन का नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers to raze 56 shops on Kashipur Bypass; 15-day notice issued.
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने वाला है। लोक निर्माण विभाग सड़क चौड़ीकरण से पहले बाईपास पर बनी 56 दुकानों को हटाने जा रहा है। लोनिवि ने सभी दुकानदारों को 15 दिन में दुकानें खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन

काशीपुर बाईपास शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। संकरी सड़क और दोनों ओर अतिक्रमण के कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति रहती है। काशीपुर हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क चौड़ी करने की मांग उठाई थी। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि सड़क को बीच से दोनों ओर 60-60 फीट चौड़ा किया जाएगा। अभी सड़क की चौड़ाई जगह-जगह 30 से 40 फीट ही है। चौड़ीकरण के बाद डिवाइडर, नाली और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। परियोजना पर कुल 13.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से किया था। सरकार ने इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

----
नोटिस के बाद हलचल
प्रशासन व लोनिवि की संयुक्त टीम ने बाईपास का सर्वे कर 56 दुकानों को चिह्नित किया है। सभी दुकानें सड़क की प्रस्तावित सीमा में आ रही हैं। दुकानदारों को 15 दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में हलचल है। कई दुकानदारों का कहना है कि वे सालों से यहां कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से विस्थापन या मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जाम से मिलेगी राहत
लोनिवि का दावा है कि चौड़ीकरण के बाद काशीपुर बाईपास पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। विभाग का लक्ष्य है कि बरसात के बाद काम में तेजी लाकर छह महीने में सड़क तैयार कर दी जाए।
---
वर्जन:
काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण हमारा लक्ष्य था। इसके लिए कई बार शासन-प्रशासन से वार्ता की गई। बीते दिनों कृषि मंत्री व सीएम ने इसके निर्माण की घोषणा की। सड़क चौड़ीकरण से लोगों को लाभ होगा। विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। -शिव अरोरा, विधायक
--
बाईपास चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में नोटिस जारी किए गए हैं। जहां कोई नहीं मिला वहां नोटिस चस्पा किए हैं। साथ ही मुनादी कराई जा रही है। -गजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि

--
व्यापारियों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
दिनेशपुर। नगर पंचायत प्रशासन ने नगर के व्यापारियों से नाली के बाहर किए गए कच्चे-पक्के अतिक्रमण को तत्काल हटा लेने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को पंचायत प्रशासन की ओर से नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से इस संबंध में सार्वजनिक मुनादी कराई गई। व्यापारियों को नाली के बाहर अतिक्रमण कर किए गए पक्के निर्माण और सड़क तक फैलाए गए सामानों को तत्काल हटा लेने की चेतावनी दी गई। ईओ मोहम्मद यामीन ने बताया नाली के ऊपर और उसके बाहर व्यापारियों की ओर से किए गए अतिक्रमण के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और बारिश के मौसम के चलते जल निकासी में भी दिक्कत हो रही है। कहा कि यदि व्यापारियों ने एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो पंचायत प्रशासन की ओर से उसे बलपूर्वक हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed