{"_id":"60072b5d8ebc3e3340369f45","slug":"bsnl-ngn-in-lalpur-rudrapur-news-hld4117862144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल का एनजीएन लालपुर में हुआ स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल का एनजीएन लालपुर में हुआ स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क लालपुर टेलीकॉम एक्सचेंज में स्थापित हो गया है। वहीं, रुद्रपुर कलक्ट्रेट में इसे स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही डिवाइस को पंतनगर में भी लगाया जाएगा। इससे बीएसएनएल के लैंडलाइन और ब्राडबैंड के 2800 उपभोक्ताओं की इंटरनेट की तेज गति और वायस कॉलिंग क्वालिटी सुधरेगी।
बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता अरुण छाबड़ा ने बताया कि एनजीएन डिवाइस से कनेक्टिविटी सीधे दिल्ली आईपी टैक्स से जोड़ी गई है। पहले रुद्रपुर एक्सचेंज स्विच से इंटरनेट और वायस कॉलिंग की कनेक्टिविटी हल्द्वानी तक थी। कनेक्टिविटी हल्द्वानी से देहरादून फिर देहरादून से दिल्ली को जाती थी। इससे हल्द्वानी और देहरादून के एक्सचेंज में दिक्कत आने पर रुद्रपुर के उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी। एनजीएन डिवाइस लगाने के बाद यह दिक्कतें दूर हो जाएंगी। साथ ही एनजीएन डिवाइस लगाने से एक कमरे की जगह घेरने वाले बड़े-बड़े एक्सचेंजों से भी राहत मिलेगी, क्योंकि एनजीएन डिवाइस बेहद छोटी है। एनजीएन डिवाइस लगने से लालपुर में 100 उपभोक्ताओं को राहत मिली है। वहीं, रुद्रपुर के एक हजार, सिडकुल के 600, किच्छा के 400 और पंतनगर के 700 लोगों को एनजीएन डिवाइस लगाने के बाद जल्द सहूलियत मिलेगी।