फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brother died and sister injured in road accident in khatima

Uttarakhand News: रक्षाबंधन से पहले भाई से छूट गया बहन का साथ...सड़क हादसे में मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 17 Aug 2024 10:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 17 Aug 2024 10:18 AM IST
सार

खटीमा के पटपुड़ा से प्रतापपुर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को पहेनिया के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि घायल बहन निजी अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Brother died and sister injured in road accident in khatima
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रक्षा बंधन से पहले एक भाई का अपनी बहन से हमेशा के लिए साथ छूट गया। खटीमा के पटपुड़ा से प्रतापपुर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को पहेनिया के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि घायल बहन निजी अस्पताल में भर्ती है। प्रतापपुर निवासी परमजीत सिंह (56) अपनी बहन अमरजीत कौर (52) के पास पटपुड़ा गए हुए थे। परमजीत अपनी बेटी से मिलने गए थे।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम दोनों भाई बहन प्रतापपुर लौट रहे थे। इस दौरान पहेनिया के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों भाई-बहन घायल हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां परमजीत सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- क्रिकेट के जुनून में छोड़ा घर: 45 दिन बाद लालकुआं से मिला हमजा, बेटे को देख माता-पिता की आंखों से छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि घायल अमरजीत कौर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ दिन पहले ही हरियाणा से अपने भाई के घर प्रतापपुर आई हुई थी। एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल परमजीत सिंह की मौत हो गई है। उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ट्रेन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा
खटीमा में ट्रेन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। मंगलवार को मझोला रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मझोला निवासी इश्तियाक (70) ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed