फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brother and sister from Bajpur hoisted the flag in Canada

Udham Singh Nagar News: बाजपुर निवासी भाई-बहन ने कनाडा में लहराया परचम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister from Bajpur hoisted the flag in Canada
बाजपुर। उप जिला चिकित्सालय में तैनात मुख्य फार्मेसी अधिकारी की बेटी रिद्धम कौर गोराया ने कनाडा में कल्चरल एक्टिविटी में टॉप किया। वहीं उनके बेटे शेरवीर सिंह गोराया बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर चुने गए है। विजेताओं के दादा अर्जुन सिंह गोराया भी एथलीट कोच है।
विज्ञापन

मुख्य फार्मेसी अधिकारी दलजीत सिंह गोराया ने बताया कि उनकी बेटी रिद्धम कौर गोराया ने कनाडा के लिनकन एम एलेक्जेंडर सेकेंडरी स्कूल मिसीसागा में कल्चरल एक्टिविटी में स्कूल टॉप किया। वहीं उनके बेटे शेरवीर सिंह गोराया को कनाडा के डारसेल पब्लिक स्कूल मिसीसागा में बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों की उपलब्धि पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, दायित्वधारी मंजीत सिंह राजू, किसान आयोग उपाध्यक्ष सुरेंद्र नामधारी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed