{"_id":"58a89e254f1c1b0d4cd843b9","slug":"broken-tree-fell-on-the-road-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में कंटेनर से टूटे पीपल के पेड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में कंटेनर से टूटे पीपल के पेड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में सड़क पर गिरा टूटा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक कंटेनर की टक्कर से मंदिर के आगे खड़ा पीपल का पुराना पेड़ टूटकर बिजली की लाइन में गिर गया। इस कारण बिजली के तार टूटने से रामनगर रोड पर तकरीबन 10 घंटे विद्युत सप्लाई ठप रही। शनिवार की सुबह करीब सात बजे चीमा चौराहे के पास रामनगर हाइवे पर स्थित संतोषी माता के मंदिर के सामने खड़ा पीपल के पुराने पेड़ से तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कंटेनर पेड़ के हिस्से को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गया। कुछ दूरी के बाद पेड़ की टहनी से हाइवे पर लगे बिजली के चार पोलों की लाइन के चार तार टूट गए। इससे काफी देर तक वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। जेसीबी से पेड़ की मोटी टहनी को हटाया गया। इस कारण रामनगर रोड के करीब 200 उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
इससे कई दफ्तरों का कामकाज भी दिनभर ठप रहा। आठ लोगों की टीम ने टूटे बिजली के तारों को कड़ी मशक्कत के बाद जोड़ा। करीब 10 घंटे के बाद शाम को ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। जेई दीपक शर्मा ने बताया कि इससे ऊर्जा निगम को करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। सीसीटीवी में कंटेनर तो दिख रहा लेकिन उसका नंबर दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस में अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन