फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bridegroom slapped by the Bride

दुल्हन ने खोया आपा, दूल्हे को जड़ दिए थप्पड़

Sun, 08 Jul 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 08 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bridegroom slapped by the Bride
dummy image

विवाह समारोह में हुए हंगामे के बाद दुल्हन ने आपा खोकर मंडप में बैठे दूल्हे को थप्पड़ रसीद दिए। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां दोनों पक्षों ने स्वेच्छा से रिश्ता खत्म करने की बात कही।

विज्ञापन


मोहल्ला रहमखानी निवासी एक सेल्समैन का रिश्ता गदरपुर के ग्राम मजराशीला निवासी युवती संग हुआ था। शुक्रवार शाम गदरपुर से वधू पक्ष के लोग माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा में पहुंच गए। रात करीब साढ़े 12 बजे तक वहां बारात पहुंची। विवाह स्थल पर वधू के लिए एक कमरा उपलब्ध कराया गया था, जिसमें लड़की के परिवार की महिलाएं और सहेलियां आदि रुकी थीं। महिलाओं के अनुसार बिजली ठीक करने की बात कहकर पहुंचे दो युवकों ने सभी महिलाओं को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


उन्होंने युवकों पर कमरे में रखी करबी 1.14 लाख की नकदी और अन्य सामान चुराने का आरोप लगाया। इस पर वधू पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया, जिसे किसी तरह शांत किया गया। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। वर पक्ष से वधू पक्ष के जेवरात (शगुन या डाल) आदि लाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रात: चार बजे तक डाल नहीं पहुंचने पर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान दुल्हन ने भी आपा खोकर मंडप में बैठे दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दिए। सूचना पर एसआई संदीप पिल्खवाल के साथ मौके पर पहुंची टीम दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों पक्ष रिश्ता खत्म करते हुए इस संबंध में कोई कार्रवाई न करने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed