फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Books of private publishers seized when they arrive at school

स्कूल पहुंचते ही जब्त हो रही निजी प्रकाशकों की किताबें

Mon, 23 Apr 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Mon, 23 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Books of private publishers seized when they arrive at school
book fair - फोटो : G. pal

एनसीईआरटी की किताब नहीं लगाने पर शिक्षा विभाग की तरफ से हो रही कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों में खलबली मची हुई है। इसके बावजूद कुछ स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने कार्रवाई की जद में आने से बचने के लिए तोड़ निकाल लिया है। बच्चे अपने बैग में निजी प्रकाशकों की किताबें ला रहे है और स्कूल पहुंचते ही किताबें जमा करा दी जा रही है। संबंधित किताब को पीरियड शुरू होने पर ही बच्चों को दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


एनसीईआरटी की किताबें नहीं लगाने वालों पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। रुद्रपुर में आस्था जूनियर स्कूल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही रेनबो पब्लिक स्कूल की की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जा चुकी है। इधर, एक अभिभावक ने बताया कि उनके बच्चे निजी प्रकाशकों की किताबें ले जा रहे हैं। स्कूल में बच्चों से इन प्रकाशकों की किताबें जमा करा ली जाती हैं, ताकि छापेमारी के समय अफसरों को सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें ही मिल सकें।
विज्ञापन


इसके अलावा बच्चों को कहा जा रहा है कि यदि कोई स्कूल में आकर किताबों के बारे में पूछे तो यही कहें कि एनसीईआरटी की किताबों से ही उन्हें पढ़ाया जा रहा है। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) रवि मेहता ने बताया कि जागऱ्क अभिभावकों की तरफ से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। छापेमारी के समय कक्षाओं के साथ ही अन्य कक्षों को भी देखा जाएगा। कहीं ऐसी पुष्टि होती है तो संबंधित स्कूल पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती का असर, आस्था स्कूल लौटा रहा अभिभावकों के रुपये 
रुद्रपुर में शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को आस्था जूनियर हाईस्कूल में निजी प्रकाशकों की किताबें मिलने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा दो दिन में अभिभावकों को किताबों के रुपये नहीं लौटने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी का असर यह हुआ कि अभिभावकों को रुपये लौटाए जाने लगे हैं।
डीईओ (बेसिक) रवि मेहता ने बताया कि कुछ अभिभावकों को रुपये लौटाने की जानकारी मिली है। अभिभावकों को मोबाइल नंबर मुहैया कराए गए हैं। बताया कि मंगलवार को वे स्कूल में जाकर जांच करेंगे कि कितने अभिभावकों को रुपये लौटाए गए हैं। यदि रुपये नहीं लौटाए जाते हैं तो अग्रिम कार्रवाई के विकल्प खुले हुए हैं। 


बीईओ का निरीक्षण, सभी शिक्षक ड्यूटी पर मिले
रुद्रपुर। बीईओ मतादीन गौतम ने सोमवार को सात स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी स्कूलों में शिक्षक उपस्थित मिले। बीईओ गौतम ने बताया कि प्राइमरी, जूनियर और जीआईसी दरुऊ के अलावा जूनियर, प्राइमरी स्कूल छिनकी, हाईस्कूल किच्छा और जीजीआईसी किच्छा का निरीक्षण किया गया था। सभी स्कूलों में शिक्षक ड्यूटी पर पाए गए। बताया कि मंगलवार को एनसीईआरटी की पुस्तकों को लेकर सभी निजी और अशासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक बीआरसी में रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed