सरस आजीविका मेला : बॉलीवुड गायक जस्सी ने सरस मेले को बनाया यादगार, पंजाबी गानों पर झूमे लोग
रुद्रपुर में सरस आजीविका मेले की स्टार नाइट में जस्सी गिल के गीतों पर देर रात तक युवाओं ने जमकर धमाल मचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में सरस आजीविका मेला के तीसरे दिन सोमवार की देर रात लोगों की मस्ती और उत्साह देखते ही बन रहा था। रात करीब 10 बजे मंच पर मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड गायक जस्सी गिल ने खूब धमाल मचाया। उनके हर एक गीत पर युवा हाथों में मोबाइल लिए कुर्सियों पर चढ़ गए। युवतियां भी कहां पीछे रहती। वह भी बैरिकेडिंग पर चढ़ कर वीडियो बनाने लगीं।
मंच पर बॉलीवुड गायक जस्सी गिल ने बापू जमींदार..., निकले करंट तेरे यार जो..., काली एक्टिवा दा..., जूती थल रख दिया मित्रा ने दिल नू... लगता है जानदी नी हाले जस्सी गिल नू... जैसे सुपरहिट गीतों से दर्शकों के दिलों पर छा गए। जस्सी के सुरों पर लोगों के कदम थिरकने पर मजबूर हो गए।
यह शाम कला, संगीत और हास्य का एक अद्भुत संगम बनकर उभरी। स्टार नाइट से पूर्व कवि सम्मेलन हुआ। हास्य कवि सुदीप भोला, रशिक गुप्ता एवं प्रताप फौजदार ने अपनी प्रभावशाली हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रसिद्ध बॉलीवुड एवं पंजाबी गायक जस्सी गिल ही रहे। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, डीएम नितिन सिंह भदौरिया सहित भारी संख्या में पंडाल दर्शकों से भरा रहा।