{"_id":"594d4d084f1c1b6b578b461e","slug":"bolero-climbs-to-tree-businessman-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पेड़ से भिड़ी, व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो पेड़ से भिड़ी, व्यवसायी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर से लालकुआं जा रही बोलेरो पंतनगर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में लालकुआं के युवा व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक पंकज अग्रवाल (35) पुत्र द्वारिका अग्रवाल मूलरूप से थाना सीकर राजस्थान का रहने वाला था। वह पिछले कई साल से लालकुआं में अपने मामा दिनेश अग्रवाल के साथ कारोबार में लगा था। बृहस्पतिवार को पंकज किसी काम से रुद्रपुर आया था। रात को वह बोलेरो (यूके04टी4389) से वापस लालकुआं लौट रहा था। पंतनगर मार्ग स्थित हल्दी मोड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में पंकज अग्रवाल बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। थाने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में मझला था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन