{"_id":"61a3cada6a2c940b7f0114ad","slug":"body-buelding-in-kashipur-kashipur-news-hld4459971179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी के दीपक सिंह ने जीता मिस्टर उत्तराखंड का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी के दीपक सिंह ने जीता मिस्टर उत्तराखंड का खिताब
विज्ञापन
काशीपुर में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बिजेताओं के साथ आयोजक।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बॉडी बिल्डर पूरन सिंह मेहरा की स्मृति में काशीपुर में उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून के आकाश बंधु ने मिस्टर उत्तराखंड फिजिक़ का खिताब और काशीपुर के अनुज चंद्रा ने मिस्टर ऊधमसिंह नगर का खिताब जीता कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। मिस्टर उत्तराखंड का खिताब हल्द्वानी के दीपक सिंह बोहरा ने और मसल्स मैन का खिताब काशीपुर के हरमन सिंह ने जीता।
श्रीराम लीला मैदान में काशीपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में बॉडी बिल्डर स्व. पूरन सिंह मेहरा की स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बॉबी, पूरन सिंह मेहरा के बेटे शिवम मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता तीन अलग-अलग वर्ग मिस्टर उत्तराखंड, मैन फिजिक, मिस्टर ऊधमसिंह नगर और मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग के लिए हुई।
जिसमें मिस्टर उत्तराखंड फिजिक में टॉप टेन का पहला पुरस्कार देहरादून के आकाश बंधु ने जीता। दूसरा पुरस्कार रामनगर के जीवन रावत, तीसरा पुरस्कार देहरादून के मनीष राठौड़ को मिला। जबकि चौथे स्थान पर काशीपुर के अंकुश शर्मा, पांचवे स्थान पर देहरादून के सराक्ष बाखोंडी, छठे स्थान पर काशीपुर के रितिक चौधरी, सातवें स्थान पर दीप सिंह, आठवें स्थान पर प्रयागराज सिंह, नौवें स्थान पर रामनगर के सूजल अधिकारी और दसवें स्थान पर काशीपुर के ही मोहम्मद आसिम रहे।
विज्ञापन
मिस्टर ऊधमसिंह नगर में साठ किलो भार वर्ग में काशीपुर के अनुज चंद्रा पहले, रुद्रपुर के अमित कुमार दूसरे, काशीपुर के उवेस तीसरे स्थान पर रहे। जबकि सत्तर किलो भार वर्ग में काशीपुर के अंकुश शर्मा पहले, काशीपुर के मोहम्मद सलमान दूसरे और काशीपुर के सूरज प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अस्सी किलो भार वर्ग में काशीपुर के हरमन सिंह पहले, अर्जुन चावला दूसरे और शमीम अहमद तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि बॉबी ने स्वस्थ युवा स्वस्थ भारत का नारा देते हुए युवाओं से नशा छोड़ो खेलों से नाता जोड़ो।