फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJYM worker killed in road accident, partner injured

सड़क हादसे में भाजयुमो कार्यकर्ता की मौत, साथी घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJYM worker killed in road accident, partner injured
किच्छा में भाजयुमो कार्यकर्ता की मौत के बाद अस्पताल में उमड़े लोग। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। किच्छा-हल्द्वानी स्टेट हाईवे के किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

किच्छा की उत्तरांचल कॉलोनी निवासी भाजयुमो नेता अंकित सक्सेना (34) पुत्र राकेश सक्सेना अपने दोस्त अतुल के साथ बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:40 बजे बाइक से हल्द्वानी से किच्छा अपने घर लौट रहे थे। शांतिपुरी गेट और आनंदपुर मोड़ के बीच में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। असंतुलित हुई बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक छिटककर सड़क किनारे जा गिरे। अंकित सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को किच्छा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इलाज के दौरान अंकित सक्सेना की मौत हो गई जबकि अतुल को मामूली चोट आई जिसका इलाज किया गया। इधर जवान बेटे की मौत से उनके पिता राकेश सक्सेना, माता गीता सक्सेना, पत्नी नेहा सक्सेना और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो नेता की मौत के बाद अस्पताल में उमड़े लोग
किच्छा। भाजयुमो नेता अंकित सक्सेना की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए।
किच्छा की उत्तरांचल कॉलोनी निवासी राकेश सक्सेना के इकलौते पुत्र अंकित सक्सेना की हल्द्वानी से किच्छा लौटते समय शांतिपुरी गेट के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सुचना मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला किच्छा अस्पताल पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि अंकित सक्सेना की युवाओं में अच्छी पकड़ थी, जिससे उनके आकस्मिक निधन से परिवार व समाज के साथ बड़ी संख्या में युवा पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक ने बताया कि अंकित दो बहनों में अकेला भाई था। पांच साल पहले शादी हुई थी तीन साल की एक बेटी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद देर शाम किच्छा के श्मशान घाट पर अंकित का अंतिम संस्कार किया गया जहां भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने बताया कि अंकित की मौत से सभी कार्यकर्ताओं में दुख का माहौल है।

मृतक अंकित सक्सेना की फाइल फोटो।

मृतक अंकित सक्सेना की फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed