Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP worker on his way to attend a wedding ceremony crushed to death by an unidentified vehicle in rudrapur

उत्तराखंड: शादी समारोह में जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; परिजनों में शोक

Sat, 21 Nov 2026 12:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 21 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भोलानाथ शर्मा (46) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिंदुखेड़ा निवासी शर्मा को धर्मपुर और भूरारानी के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
BJP worker on his way to attend a wedding ceremony crushed to death by an unidentified vehicle in rudrapur
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लालकुआं में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिंदुखेड़ा निवासी 46 वर्षीय भोलानाथ शर्मा को धर्मपुर और भूरारानी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भोलानाथ शर्मा शनिवार शाम करीब पांच बजे बिंदुखेड़ा स्थित अपने घर से लालकुआं जाने के लिए पैदल निकले थे। उन्हें ओमेक्स अंडरपास तक पहुंचना था, जहां से वाहन पकड़कर शादी समारोह में जाना था। वह धर्मपुर और भूरारानी के बीच पहुंचे ही थे कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


भोलानाथ शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में शोक छा गया। विधायक शिव अरोड़ा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने भोलानाथ शर्मा को पार्टी का समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ता बताते हुए दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने और चालक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed