फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP State president's anger erupted during ESI hospital inspection

ईएसआई अस्पताल के निरीक्षण के दौरान फूटा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गुस्सा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
BJP State president's anger erupted during ESI hospital inspection
ईएसआई अस्पताल में पहुंचकर जानकारी लेते प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। ईएसआई अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का व्यवस्थाओं पर गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में जाते ही प्रोटोकॉल नहीं मिलने पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को जमकर लताड़ लगाई। बोले, इलाज के नाम पर अस्पताल में सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ईएसआई अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों के उपचार और उपकरणों के बारे में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के इलाज के दौरान आ रही दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया। 100 करोड़ के अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल सफेद हाथी बनकर रह गया है। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव अरोरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed