फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP preparing for mission 2022

चाय के बहाने कार्यकर्ताओं में मिठास घोलेगी भाजपा : रेखा वर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP preparing for mission 2022
ुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करतीं भाजपा प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के बाद सोमवार को पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने कार्यकर्ता से संवाद किया। उन्होंने विधायकों और पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर लोगों के घरों में जाकर चाय पर चर्चा करेंगे और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंची रेखा वर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दो घंटे बंद कमरे में चले संवाद कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बूथ अध्यक्ष शामिल रहे। सह प्रभारी ने पदाधिकारियों से सवाल पूछकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस दौरान मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस पर उनकी शिकायत को गंभीरता से न लेने और पार्टी के बड़े पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाद भुला दिया जाता है। शहर में विकास कार्यों पर जोर दिया जाता है। गांवों में सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। शिकायतों को सुनने के बाद वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। सरकार की जनहितकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाए। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed