फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP Organises Seminar

भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP Organises Seminar
जसपुर में दीप प्रज्जवलित करते भाजपाई। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के दो दिनी मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा में हुआ। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी ने किया। शिविर के पालक डॉ. गिरीश तिवारी ने बताया शिविर में रोजाना चार सत्र आहूत किए जाएंगे। प्रथम दिन के सत्रों को पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, दिनेश भाटिया व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने पार्टी के स्वर्णिम इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए भावी कार्यक्रमों व भाजपा की रीति नीति पर चर्चा की। शिविर का समापन शुक्रवार को प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार करेंगे। इस मौके पर पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष चिम्मन लाल छाबड़ा, लोकतंत्र सेनानी महेश चंद्र अग्रवाल मामू व सुशील अग्रवाल कन्ते को सम्मानित किया गया। वहां पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, अनीता कंबोज, रविपाल, रजत सिद्धू, मनोज बाली, रीति नागर, राजकुमार सेठी, राजेंद्र सैनी, आकाश गर्ग, वैशाली गुप्ता, मंजू यादव, मनोज जग्गा, पुष्कर बिष्ट, योगेश सैनी, संतोष कुमारी, विपिन अरोरा, ब्रजेश सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, जसपुर में सुभाष चौक में हुए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश ठकुराठी, विधानसभा पालक दिनेश राणा, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर बिश्नोई, महामंत्री डॉ. सुदेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने शिविर के प्रथम सत्र में भाजपा के इतिहास को बताया। दूसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष राम मल्होत्रा ने 2014 के बाद भारत की बदलती राजनीतिक के विषय, तीसरे सत्र में जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट ने सोशल मीडिया एवं व्यक्तित्व विकास के विषय, चौथे सत्र में विधानसभा पालक दिनेश राणा ने जानकारी दी। वहां पर सुरेंद्र सिंह चौहान, खड़क सिंह चौहान, तरुण गहलोत, कुलवंत सिंह सैनी, शाहिद सेनापति, विनोद प्रजापति, डॉ. शिव किशोर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed