{"_id":"fd6468d6a047a1cb4e03c983439fbb95","slug":"bjp-leaders-take-custody-sparks-row-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी सड़कों को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के आमरण अनशन के छठे दिन जीजीआईसी बंद कराने के दौरान पुलिस ने भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष विमल शर्मा और महामंत्री खीम सिंह दानू को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। भाजपा नेताओं को छुड़ाने पहुंचे विधायक अरविंद पांडे और एएसपी के बीच जमकर खींचातानी हुई। इससे कोतवाली में अफरातफरी मच गई। बंद कमरे में अधिकारियों से गुफ्तगू के बाद विधायक पांडे बाहर आए।
विज्ञापन
बुधवार को बेरिया दौलत सड़क समेत क्षेत्र की टूटी सड़कों को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह के आमरण अनशन के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने इंटरमीडिएट कालेज, बीसीएसएफ, जीजीआईसी को बंद करा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ जीजीआईसी पहुंचे। पुलिस ने जीजीआईसी बंद करा रहे भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष विमल शर्मा, महामंत्री खीम सिंह दानू को हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपा नेता राजेश कुमार की कोतवाल से झड़प हो गई। भाजपाइयों ने कोतवाली में छात्रों के साथ जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडे भी समर्थकों केे साथ कोतवाली पहुंच गए। विधायक पांडे खींचकर विमल और दानू को बाहर निकालकर ले जाने लगे। इस पर वहां मौजूद एएसपी देवेंद्र कुमार पिंचा, सीओ पीसी आर्य, कोतवाली ओमप्रकाश शर्मा ने कोतवाली गेट के पास विधायक पांडे को घेर लिया। एएसपी पिंचा और विधायक पांडे के बीच खूब खींचातानी हुई। एएसपी पिंचा पुलिस बल के साथ विधायक पांडे को पकड़ कर कोतवाल के कमरे में ले गए। जहां दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार, मेजर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू यादव, जगतार सिंह बाजवा, तनिकेत पासी, हरीश वर्मा, कुलप्रीत सिंह, महकराज चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन