फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP candidate Ajay Bhatt filed nomination in rudrapur

Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, सीएम विक्ट्री साइन दिखाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे

Thu, 28 Mar 2024 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 28 Mar 2024 01:51 PM IST
सार

Election 2024: लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने आज बुधवार को रुद्रपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर धामी समेत कई मंत्री मौजूद रहे। सीएम धामी ने नामांकन करने के दौरान विक्ट्री का साइन दिखाया। 
 

विज्ञापन
BJP candidate Ajay Bhatt filed nomination in rudrapur
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और अधिवक्ता के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन कक्ष में नैनीताल विधायक सरिता आर्य और राम सिंह कैड़ा भी थे।

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट सादगी के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। बैरिकेडिंग के अंदर से ही भट्ट के साथ ही मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक अरोरा ने विक्टरी साइन दिखाया और नामांकन कक्ष में चले गए। 
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Election 2024: जिस ओर रहेगी नारी, उस दल का पलड़ा होगा भारी; पिछले चुनाव में महिलाओं ने किया था बंपर मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP candidate Ajay Bhatt filed nomination in rudrapur
सीएम विक्ट्री साइन दिखाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
अजय भट्ट के प्रस्तावक सीएम धामी, विधायक अरोरा, राम सिंह कैड़ा और मंत्री बहुगुणा थे।

नामांकन करने के बाद बाहर आए मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस में टिकट घोषणा पर देरी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को पता है कि परिणाम क्या होने वाला है। उन्होंने तंज कसा कि हर बार टिकट को लेकर सिफारिश चलती थी लेकिन इस बार टिकट न मिले, इसके लिए सभी उनके नेताओं ने प्रयास किया है। इसी वजह से उनके टिकट घोषणा में में देरी हुई है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के बाहर बने प्रवेश गेट पर विधायक अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, त्रिलोक सिंह चीमा, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed