फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women had voted bumper in the last elections in uttarakhand

Election 2024: जिस ओर रहेगी नारी, उस दल का पलड़ा होगा भारी; पिछले चुनाव में महिलाओं ने किया था बंपर मतदान

Wed, 27 Mar 2024 10:37 AM IST
हीरा मेहरा मो. यामीन अंसारी, संवाद
मो. यामीन अंसारी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 27 Mar 2024 10:37 AM IST
सार

Election 2024: भले ही हर जगह महिलाएं कम दिखती हों लेकिन नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर सांसद चुनने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक रुचि रहती है। पिछले चुनाव का रिकार्ड देखें तो महिलाओं की मतदान में भागीदारी अधिक थी। पढ़िए खास रिपोर्ट

विज्ञापन
Women had voted bumper in the last elections in uttarakhand
election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर सांसद चुनने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक रुचि रहती है। पिछले चुनाव में संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों में से दस सीटों पर आधी आबादी ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर पुरुषों को पीछे छोड़ दिया था। ऐसे में आधी आबादी को जिस प्रत्याशी ने साध लिया, उसकी जीत तय है।
विज्ञापन


दो जिलों वाले इस संसदीय क्षेत्र में नैनीताल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी व लालकुआं और ऊधम सिंह नगर के नौ विस क्षेत्र जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता व खटीमा शामिल हैं। इन 14 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार करीब 20 लाख 12 हजार 265 मतदाता हैं। इनमें लगभग नौ लाख 67 हजार 183 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2019 में करीब 18 लाख 28 हजार 433 मतदाता थे। इस बार करीब एक लाख 83 हजार 832 मतदाता बढ़े हैं। इनमें युवा, महिला वोटरों की भी संख्या में इजाफा हुआ है। संसदीय सीट पर भले ही महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम हो, लेकिन पिछले चुनाव को देखें तो महिलाओं की मतदान में भागीदारी अधिक थी।  
विज्ञापन

हल्द्वानी, काशीपुर, बाजपुर और सितारगंज विधानसभा सीट को छोड़ 10 विधानसभा क्षेत्रों में सांसद चुनने में पुरुषों से आगे थीं महिलाएं

ऊधमसिंह नगर
विस सीट    मत प्रतिशत    पुरुष    महिला
जसपुर        72.73         71.32    74.13
गदरपुर       75.96          75.72    76.19
रुद्रपुर          68.20         67.53    68.87
किच्छा         69.13        68.93    69.33
नानकमत्ता    74.05       71.62    76.47
खटीमा          72.24       68.98    75.50

नैनीताल जिला
लालकुआं    69.50    67.76    71.41
भीमताल    59.48    58.44    60.69
नैनीताल    55.29    52.89    57.99
कालाढूंगी    66.87    64.35    69.53

विस              पुरुष       महिला        कुल मतदाता
जसपुर         70609        62330    132946
काशीपुर       90300        83639    173941
बाजपुर        83405        76671    160082
गदरपुर        77067        72099    149170
रुद्रपुर         105632      95477      201112
किच्छा        76292        69141    145436
सितारगंज     67046       61296    128348
नानकमत्ता    63351      61111        124464
खटीमा         64425         60234    124665
लालकुआं        65232        60745    125979
भीमताल        55758        47645    103403
नैनीताल        58405        52254    110629
हल्द्वानी        80755        75238    156000
कालाढूंगी        92656        89303    181965
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed