फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP can't erase Congress's history: Arya

कांग्रेस के इतिहास को नहीं मिटा सकती बीजेपी : आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP can't erase Congress's history: Arya
रुद्रपुर में भारत जोड़ो बैठक में मौजूद कांग्रेसी नेता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रविवार को रुद्रपुर में बैठक की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भारत की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भाजपा कभी भी उस इतिहास को नहीं मिटा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम नौ से 15 अगस्त के बीच होगा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र के गांवों में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क व जन संवाद करेंगे। रविवार को हुई बैठक को कांग्रेसी नेता रणजीत रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा आदि ने संबोधित किया। बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में लोगों तक संदेश पहुंचाना है कि कांग्रेस कमजोर नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा ने पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग फील्ड में नहीं जाते हैं। इस वजह से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर होता है। हालांकि इस पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर खड़े होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा पर कार्यकर्ताओं के अलावा बड़े नेता भी शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस कभी हताश नहीं हो सकती है। इस दौरान मौजूद सभी नेताओं ने अपने विचार रखे। बैठक के दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, संजीव आर्य, हरीश पनेरू आदि मौजूद थे।

26 को कांग्रेसी रखेंगे उपवास
रुद्रपुर। भारत जोड़ो यात्रा की बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सोनिया गांधी पर लगातार तथ्यहीन आरोप लग रहे हैं। इसके विरोध में कांग्रेसी नेता 26 जुलाई को शहर के गांधी पार्क में सुबह 10 बजे उपवास रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed