फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Birds were hunted by putting poison, caught

जहर डालकर कर रहे थे पक्षियों का शिकार पकड़े गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Birds were hunted by putting poison, caught
सितारगंज बाराकोली रेंज कार्यालय में वन विभाग की अभिरक्षा में पक्षियों के साथ पकड़े गए शिकारी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सर्दियों के मौसम में जहां विदेशी मेहमान पक्षियों का जलाशयों पर डेरा बना है तो वहीं, इन पक्षियों का शिकार करने वाले शिकारी भी गिद्ध की तरह जलाशयों पर मंडराने लगे हैं। जलाशय के पानी पर तैरते पत्तों में जहर मिलाकर मछली रखकर शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इनके पास से शिकार किए गए शेडयूल-4 श्रेणी के आठ पक्षी भी मिले। इनमें सात मृत अवस्था में थे तो एक जिंदा पाया गया। टीम ने उन्हें कब्जे में लेकर पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी रेंजर आईएफएस अभिमन्यु ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार की शाम को बाराकोली वन रेंज के कर्मी वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए बैगुल जलाशय के वीट एन-1 क्षेत्र में गश्त पर थे। यहां टीम ने जलाशय के किनारे पानी में दो शिकारियों को जलीय पक्षियों का शिकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके पास से शिकार किए गए आठ पक्षी भी बरामद हुए। टीम दोनों को रेंज कार्यालय ले आई। पूछताछ में शिकार के आरोपियों ने अपना नाम बैगुल कॉलोनी निवासी भवानी शंकर व विकास यादव बताया। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

आईएफएस अभिमन्यु ने बताया कि शिकारियों ने जलाशय में उगे पौधों के पत्तों पर छोटी मछलियों में जहर मिलाकर रखा था। जिनका पक्षी सेवन करने के बाद या तो बेहोश हो जाते हैं या फिर उनकी मौत हो जाती है। बरामद पक्षियों में जहर खाने की वजह से ही सात पक्षी मरे हुए मिले। वन टीम में वन दरोगा विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश चंद्र जोशी, श्रवण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन प्रजातियों के हैं शिकार किए गए पक्षी
आईएफएस अभिमन्यु के अनुसार शिकार किए गए पक्षियों में एक पर्पल स्वैम्प हैन, एक इंटरमीडिएट एग्रेट, पांच पौण्ड हेरोन, एक रेड वाटलेड लैपविंग लिव प्रजाति का पक्षी है। ये सभी पक्षी विदेशी हैं और सर्दी के मौसम में यहां जलाशयों में आते हैं। बताया कि पक्षियों के शिकार पर रोक लगाने के लिए उनका अभियान जारी रहेगा।

शिकारियों द्वारा शिकार किए गए पक्षी।

शिकारियों द्वारा शिकार किए गए पक्षी।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed