{"_id":"69e91e24da1986e95401c784","slug":"birds-caused-lightning-humidity-made-people-sweat-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-140373-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पक्षी ने उड़ाई बिजली, उमस ने लोगों का निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पक्षी ने उड़ाई बिजली, उमस ने लोगों का निकाला पसीना
Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिजली तारों पर पक्षी के चिपकने से फाल्ट हो गया और मंगलवार की देर रात करीब एक बजे से जयनगर, छतरपुर, न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में साढ़े सात घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में पूरी रात उमस के बीच काटनी पड़ी।
बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा जो उपभोक्ता इन्वर्टर के सहारे पंखे चला रहे थे उनके इन्वर्टर भी सुबह होते-होते बंद हो गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
वहीं जयनगर के साथ ही कई इलाकों में गेहूं की कटाई के कारण रोज सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक विद्युत कटौती हो रही है। गर्मी के सीजन में इस वजह से भी उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा ने बताया कि मंगलवार देर रात छतरपुर के पास बिजली की लाइन में एक पक्षी चिपक गया था जिससे लाइन ब्रेक डाउन हो गई। सुबह फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।