फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bikes collide, five people including a woman injured

Udham Singh Nagar News: बाइकों की भिंड़त, महिला समेत पांच घायल

Fri, 27 Feb 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bikes collide, five people including a woman injured
केलाखेड़ा। गणेशपुर चौराहा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिंड़त हो गई। दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम को यूपी के गांव नरखेड़ा बिलासपुर निवासी इरफान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रुद्रपुर की ओर आ रहा था। दूसरा युवक बाइक से हाईवे का कट पार कर केलाखेड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान दोनों बाइकों की आमने सामने भिंड़त हो गई। दुर्घटना में नरखेड़ा बिलासपुर यूपी निवासी बाइक सवार युवक इरफान (25), उसकी पत्नी सोनम (24) और उसके बेटे रिजवान (5) और समर (4) और दूसरी बाइक पर सवार केलाखेड़ा वार्ड नंबर पांच निवासी 28 वर्षीय इरफान सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यूपी निवासी घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल बाजपुर लिए अस्पताल भिजवाया। केलाखेड़ा निवासी इरफान को काशीपुर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed