फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   biker killed by canter in road accident

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 27 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दिनेशपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, दिनेशपुर। Updated Thu, 27 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
biker killed by canter in road accident
सड़क दुर्घटना में मारे गये मृतक रामशंकर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके पिता बाल-बाल बच गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद भागे कैंटर को रुद्रपुर पुलिस ने पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर तीन बजे हरिदासपुर निवासी रामशंकर गुप्ता (25) अपने पिता रामलगन गुप्ता के साथ बाइक (यूए06एफ-4876) से रुद्रपुर जा रहा था। हाइवे में जाफरपुर प्रेम आश्रम के पास पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रामलगन तो छिटककर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि रामशंकर कैंटर के नीचे आ गया और पिछले पहिये से उसका सिर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। सूचना पर रामलगन के घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। आनन-फानन में थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीआर पर सूचना प्रसारित होने पर रुद्रपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को टक्कर मारने वाले कैंटर (यूपी21पीएन-1665) को पकड़ लिया और चालक पीपलथाना स्वार जिला रामपुर निवासी फरमूद अली को हिरासत में ले लिया।    

  
परिजनों ने बताया कि रामशंकर पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। उससे छोटी बहन कुसुम है, जबकि दोनों बड़ी बहन फूलकुमारी और ललिता के साथ बड़े भाई शिवशंकर की शादी हो गई है। रामशंकर बीबीए करने के बाद अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी और दुकानदारी में हाथ बंटा रहा था। उसकी मौत के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed