{"_id":"68fa6fddb82afa34150c1985","slug":"bike-riders-robbed-a-middle-aged-man-going-to-haldwani-kashipur-news-c-242-1-shld1013-131915-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी जा रहे अधेड़ को बाइक सवारों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी जा रहे अधेड़ को बाइक सवारों ने लूटा
Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
किच्छा। बुधवार देर रात हल्द्वानी जा रहे एक अधेड़ को बाईपास पर बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने उससे 12,000 की नगदी लूट ली। पीड़ित दिल्ली से हल्द्वानी जाते समय अपनी बुआ की बेटी से मिलने में किच्छा रुका था। मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी अधेड़ विपिन जोशी ने बताया कि किच्छा में बहन से मिलने के बाद करीब 10 बजे वह हल्द्वानी के लिए वाहन का इंतजार करने लगा, तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवक उसे हल्द्वानी बाईपास छोडऩे की बात कहने लगे। उसने इंकार कर दिया। रात लगभग 12 बजे बाईपास पर फिर वही बाइक सवार मिले और दोनों ने उसके साथ मारपीट की। उससे 12,000 रुपये लूट लिए। विपिन जोशी ने बताया कि देर रात पुलिस टीम ने उसका मेडिकल करवाया है।
कोट
जानकारी मिली है, जल्द ही कार्यवाही कर लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ किच्छा-सितारगंज
विज्ञापन
कोट
जानकारी मिली है, जल्द ही कार्यवाही कर लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ किच्छा-सितारगंज