फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike riders opened fire on Kashipur highway, businessman and four friends narrowly escaped

काशीपुर हाईवे का मामला: बाइक सवारों ने की फायरिंग, कारोबारी समेत चार दोस्त बाल-बाल बचे

Tue, 14 Apr 2026 11:05 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 14 Apr 2026 11:05 AM IST
सार

काशीपुर हाईवे पर देर रात बाइक सवार युवकों ने स्कॉर्पियो पर फायरिंग की जिसमें कारोबारी और उसके साथी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Bike riders opened fire on Kashipur highway, businessman and four friends narrowly escaped
फायरिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

काशीपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार एक कारोबारी और उसके साथियों पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली वाहन में लगी। यूपी क्षेत्र होने के कारण बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

मनिहार खेड़ा बिलासपुर (रामपुर) निवासी विजय ने बताया कि उनका कार बाजार नाम से पुराने वाहनों का कारोबार है। रविवार देर रात 11:30 बजे अपने साथियों नजर अली, महेश और रवि के साथ किसी कार्य से रुद्रपुर के गावा चौक आए थे। लौटते समय फ्लाईओवर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग से घबराए विजय ने वाहन को तेज गति से निकाल लिया और सीधे आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटनास्थल यूपी के बिलासपुर क्षेत्र के रुद्र-बिलास चौकी क्षेत्र में आता है। इस पर स्थानीय पुलिस ने यूपी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर युवकों से पूछताछ की। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मामले में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच यूपी पुलिस कर रही है। अगर सहयोग की आवश्यकता पड़ी तो मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed